Headlines

महम में पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने सुनी जनसमस्याएं:जनता दरबार लगाया, अधिकारियों को दिए शिकायतों के समाधान के निर्देश




पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने महम काठ मंडी स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इसमें क्षेत्र और प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए। जांगड़ा ने कहा कि जनता की समस्याओं का हल करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसी मकसद से महम कार्यालय में लगातार जनता दरबार लगाया जा रहा है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। साथ ही, जनता द्वारा बताई गई समस्याओं पर समय पर कार्रवाई करें। इस दौरान कई गांवों के ग्रामीणों ने अपनी दिक्कतें बताईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *