Headlines

Indore Public Star: Councilor Nitin Kumar Sharma Resolves Drainage Issue


इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं।

.

शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)

वार्ड 82 के पार्षद नितिन कुमार शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’

वार्ड 82 के सेक्टर ई, सुदामा नगर निवासी राजेश रोजदे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बैक लेन में ड्रेनेज का गंदा पानी भरा हुआ था।

इससे मच्छर पनप रहे थे और घर के आसपास बदबू की समस्या हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद नितिन कुमार शर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान

शिवाजी नगर: घर के सामने पड़े मलबे की हुई सफाई

वार्ड 47 के गली नंबर 1, शिवाजी नगर निवासी अश्विन शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गली में चेंबर का काम होने के बाद उसका मलबा घर के सामने ही पड़ा हुआ था। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने मामले पर संज्ञान लिया और मलबा हटवाकर समस्या का समाधान कराया।

अवैध कब्जे, गड्ढों और गंदगी से परेशान शहरवासी

जावेरी कॉलोनी: गार्डन पर कब्जा, सालों से सफाई नहीं

वार्ड 66 के प्रेम प्रकाश रोड, जावेरी कॉलोनी निवासी धर्मेश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यहां कई सालों से कचरा पड़ा है और नियमित सफाई नहीं होती। कॉलोनीवासियों ने पूरे गार्डन में कब्जा कर गाड़ियां पार्क कर रखी हैं। इससे गार्डन की सुविधाएं भी खत्म हो गई हैं।

जिंसी हाट मैदान: गड्ढों और जलभराव से बढ़ी परेशानी

वार्ड 7 के नेताजी सुभाष मार्ग, शास्त्री नगर निवासी अभिजीत राव संगले ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जिंसी हाट मैदान के मोड़ पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और लगातार जलभराव हो रहा है। मालहारगंज रोड पर निर्माण कार्य चलने के कारण यह मार्ग वैकल्पिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने छोटी गिट्टी डालकर खानापूर्ति के बजाय सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

स्कीम नंबर 44: अधूरा डिवाइडर, सड़क पर निकली सरिया

वार्ड 73 के गुरु गोबिन्द सिंह मार्ग, स्कीम नंबर 44, मानिकबाग रोड निवासी बलराम सोमानी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर का काम अधूरा छोड़ दिया गया है और सरिया सड़क की ओर निकली हुई है। दूर से सरिया दिखाई नहीं देने के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने काम पूरा कराने और सरिया हटाने की मांग की है।

IDA बिल्डिंग: कवर्ड कैंपस में कचरे का बड़ा ढेर

वार्ड 16 के IDA बिल्डिंग, बी-3 ब्लॉक के रहवासी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कवर्ड कैंपस के अंदर कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है। कैंपस के अंदर होने के कारण इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। रहवासियों ने कचरा हटाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है।

पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म

दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं।

अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की

इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल

‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *