कोटा में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं जिसे सुन
.
पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं…
200 मीटर दूर टंकी, फिर भी लोगों के कंठ प्यासे
रीको इण्डस्ट्रियल एरिया, नान्ता रोड से महेन्द्र प्रजापति ने पीने के पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि तेजाजी रोड की न्यू वर्धमान कॉलोनी में पानी का कनेक्शन नहीं है। जबकि कॉलोनी से महज 200 मीटर दूरी पर ही पानी की टंकी है। इस समस्या का समाधान करवाएं ताकि लोगों की मूलभूत जरूरत पूरी हो सके।

एक साल से खराब पड़ी, न नाली सुधारी न जाली
रंगपुर रोड, कोटा जंक्शन क्षेत्र से खुश्बू ने नाली की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में मस्जिद वाली गली, मूलचंद किराणा स्टोर के पास गली में सीसी रोड के बीच बनी नाली की जाली टूट गई है। एक साल से न तो इसे बदला गया है न ही इसे ठीक किया गया है। आते–जाते दो पहिया वाहन चालक और छोटे स्कूली बच्चे परेशान हैं।

एकमात्र महिला शौचालय का भी दरवाजा टूटा
शहर के डीसीएम इलाके की सब्जी मण्डी में महिला शौचालय के अूटे दरवाजे की समस्या अशफाक ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि सब्जी मंडी में एकमात्र महिला शॉचालय की हालत भी खराब है। दरवाजा टूटा हुआ है, पानी की व्यवस्था नहीं है और सुरक्षा भी नहीं है। निगम से अपील है कि इस शौचालय की मरम्मत करवा यहां सुविधाएं व्यवस्थित करें।

गारंटी पीरियड वाली सड़क दो किलोमीटर उधड़ी
हरिओम चौरसिया ने शगुन प्राइम, कारी बावड़ी से टूटी सड़क की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां कुछ महीनों पहले केडीए ने नई सड़क बनवाई थी। लेकिन गारंटी पीरियड में होने के बादवजूद यह सड़क दो किलोमीटर के एरिया में उधड़ चुकी है। डामर हट गया है और जगह–जगह गड्ढे हो गए हैं। केडीए से अपील है कि ठेकेदार से इस सड़क से जुड़ी गुधवत्ता की रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करें।

अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है…
‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन
‘भास्कर समाधान’ पर सकतपुरा से चंदर सिंह ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट कर समाधान की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि नगर निगम रोड, साहू किराणा स्टोर के पास लगे खम्भे की स्ट्रीट लाइट बंद है। अंधेरे से असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने समाधान करवा दिया है।

नालियों की सफाई हुई, संदीप बने ‘स्टार ऑफिसर’
कमला एक्सटेंशन उद्यान, कुन्हाड़ी से दिनेश ने नाले की सफाई न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान करने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि लैंडमार्क सिटी के सी–ब्लॉक में न तो नालियों की समुचित सफाई हो रही है न ही सड़कें साफ होती हैं। कचरा भी नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है। सभी नालियां कचरे की वजह से जाम पड़ी हैं और पानी आगे न जाने के कारण इनमें मच्छर पनप रहे हैं। यह गंदा पानी बदबू दे रहा है और हॉस्टल के बच्चों को भी बहुत परेशानी हो रही है। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट पब्लिश होने के बाद वार्ड 19 के हैल्थ इंस्पेक्टर संदीप पटोना ने इस समस्या का समाधान करवा दिया।

दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान
अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

अगर आप भी इनमें से किसी समस्या से परेशान हैं तो हमें पोस्ट कर बताएं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़
