Headlines

गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 2 चचेरे भाई घायल:गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर; दीदी के घर से लौटने के दौरान हादसा




गोपालगंज में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 2 चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहिमा स्थित एनएच 27 पर हुई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पीड़ित सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव के निवासी हैं। घायलों की पहचान रूपेश कुमार तथा मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है। दोनों भाई किसी काम से अपने दीदी के घर गए हुए थे वापस लौटने के दौरान बरहिमा एनएच 27 के समीप तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों घायल युवक काफी देर तक सड़क किनारे तड़पते रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े जख्मी युवकों पर पड़ी। डायल 112 घायलों को ले गई अस्पताल स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए तत्काल आपातकालीन सेवा डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दुर्घटना में दोनों युवकों को शरीर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी रोते-बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *