Headlines

लुधियाना में अमरजीत चावला के घर पुलिस की रेड:रेप मामले में हैं नामजद, आनंदपुर साहिब से आई टीम; पत्नी से पूछताछ जारी




महिला से रेप के आरोप में नामजद एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ पंजाब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन एक्सटेंशन में आज (रविवार) सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पंजाब पुलिस की एक टीम ने अचानक छापेमारी की। रेड के दौरान चावला घर पर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस टीम घर के अंदर उनकी पत्नी से लगातार पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की यह कार्रवाई सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई। अमरजीत सिंह चावला का घर मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीआईपी लेन के पास स्थित है। यह रेड आनंदपुर साहिब (की पुलिस ने की है। टीम में 10-15 पुलिसकर्मी शामिल इस छापेमारी के लिए आनंदपुर साहिब से 10 से 15 पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी टीम लुधियाना पहुंची है। चूंकि घर में महिलाएं मौजूद हैं और उनसे पूछताछ की जानी थी। इसलिए इस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी खास तौर पर शामिल की गई हैं। यह पूरी टीम आज सुबह तीन गाड़ियों के काफिले में यहां पहुंची और आते ही घर में जांच शुरू कर दी। फिलहाल घर के अंदर पुलिस की पूछताछ और तलाशी अभियान जारी है। महिला ने क्या आरोप लगाए, 3 पॉइंट में पढ़िए… धार्मिक यात्रा पर आई थी: महिला मालवा क्षेत्र से संबंधित है जो 25 सालों से बहरीन में रह रही हैं। FIR के अनुसार वारदात 27 फरवरी से 19 अगस्त, 2026 के बीच की बताई गई है। महिला ने बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर श्री आनंदपुर साहिब आई थी। बंधक बनाया, कई बार रेप किया: महिला का आरोप है कि चावला उसे अलग-अलग सराय/कमरों में ले गया। यहां बंधक बनाया और कई बार रेप किया। विरोध करने पर धमकाया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन सेवादार ने उसे अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया। जत्थेदार से भी न्याय की गुहार लगाई: महिला ने दावा किया कि उसने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज सहित कई पंथक हस्तियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *