Headlines

पंजाब पुलिस का फर्जी DSP रेप केस में गिरफ्तार:6 साल पुराने मामले में कार्रवाई; कोर्ट ने घोषित भगोड़ा; सामाजिक कार्यक्रमों में होता शामिल




लुधियाना के कस्बा खन्ना की पुलिस ने पंजाब पुलिस का फर्जी डीएसपी बनकर एक महिला को फंसाने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। करणवीर शर्मा गांव कद्दों के रहने वाले हैं। आरोपी के खिलाफ सिटी थाना-2 खन्ना में 8 अगस्त 2020 को एफआईआर नंबर 123 दर्ज हुई थी। यह मामला दुष्कर्म के आरोपों से जुड़ा है। लंबे समय से गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके पुराने मामलों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। करणवीर खुद को पंजाब पुलिस का डीएसपी बताता था और वर्दी में खेल व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर महिला को संपर्क में लिया था। इसी मामले में 2020 में उसके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हुई थी। 2024 में भी जम्मू-कश्मीर में एक केस में आ चुका करणवीर का नाम 2024 में जम्मू-कश्मीर के एक अन्य मामले में भी आया। श्रीनगर पुलिस ने उसे एक युवक के साथ पुलिस की वर्दी में नेहरू पार्क इलाके में घूमते गिरफ्तार किया था। पुलिस को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के दौरान जब उनसे पहचान और दस्तावेज मांगे गए तो उनकी पुलिस अधिकारी होने की पहचान संदिग्ध पाई गई। इसके बाद जांच में करणवीर के फर्जी डीएसपी बनने की बात सामने आई थी। उसके साथ मौजूद युवक पर भी पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई थी। गनमैन लेने के लिए धमकी दिलाने का भी आरोप
करणवीर के खिलाफ दोराहा थाना क्षेत्र में भी एक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। आरोप था कि उसने खुद को धमकी दिलवाकर पुलिस से सुरक्षा और गनमैन लेने का प्रयास किया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की थी। कबड्डी से जुड़े चर्चित परिवार से संबंध करणवीर का संबंध कबड्डी से जुड़े एक चर्चित परिवार से बताया जाता है और वह खुद भी कबड्डी खेल चुका है। अब पुराने दुष्कर्म मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके फर्जी डीएसपी बनकर घूमने, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने और अन्य मामलों में उसकी भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ा रही है। इससे आने वाले दिनों में उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को लेकर भी नए खुलासे होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *