Headlines

मोबाइल छुए बिना खाते से ₹4.86 लाख निकले:पंचकूला में साइबर ठगी वारदात; न OTP आया, न UPI चलाया, फिर भी 2 बैंक अकाउंट खाली




साइबर ठगों ने अब बिना OTP और बिना किसी लिंक पर क्लिक किए सीधे बैंक खाते खाली करने का नया और खतरनाक तरीका निकाल लिया है। पंचकूला में रहने वाली एक छात्रा की मां के दो अलग-अलग बैंक खातों से शातिर ठगों ने बिना कोई जानकारी मांगे ₹4.86 लाख उड़ा दिए। पंचकूला सेक्टर-20 की जीएच-93 सोसाइटी निवासी शिकायतकर्ता अरचिका ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि वह MA की पढ़ाई कर रही है। वह शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच जब वह अपने माता-पिता के साथ घर पर मौजूद थी। तभी उसकी मां कीर्ति गर्ग के मोबाइल नंबर और उनके पिता की ईमेल आईडी पर खाते से पैसे डेबिट (कटने) होने के मैसेज आने लगे। फोन हैक होने का अंदेशा पीड़िता अरचिका ने बताया कि उसकी मां न तो गूगल पे या फोन पे जैसे कोई डिजिटल वॉलेट चलाती हैं और न ही उन्होंने किसी अनजान लिंक का इस्तेमाल किया था। वारदात के वक्त न तो किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और न ही कोई OTP शेयर किया गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने बैकएंड से मोबाइल/सिम या बैंकिंग एक्सेस को हैक कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। चल रही है जांच : SI प्रदीप कुमार साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पंचकूला के उप-निरीक्षक (SI) प्रदीप कुमार ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। ट्रांजैक्शन आईडी और संबंधित बैंकों के जरिए अज्ञात आरोपी की लोकेशन व खातों को ट्रेस करने की कार्रवाई तेज कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *