![]()
बुरहानपुर जिले में रविवार को भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। ताप्ती नदी के राजघाट, सतियारा घाट और हतनूर पुलिया पर बड़ी प्रतिमाएं जुलूस के रूप में निकलकर घाटों पर विसर्जन के लिए पहुंचीं। नेपानगर में रविवार अल सुबह 4 बजे तक प्रतिमाएं ताप्ती नदी के छोटे पुल पर पहुंचीं, जहां कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। बुरहानपुर में रविवार दोपहर तक विसर्जन जारी रहेगा। यहां अनंत चतुर्दशी पर पहले छोटी, फिर बड़े आकार की प्रतिमाएं विसर्जित होती हैं। हतनूर पुलिया पर ट्रॉली पलटी
वहीं दूसरी ओर शनिवार शाम हतनूर पुलिया पर गणेश विसर्जन के दौरान एक ट्रॉली पलटने से 6 युवक घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस 108 से बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। किसी की हालत गंभीर नहीं है। घायलों में शिकारपुरा के विष्णु पिता विनोद अडवाल, देवेन पिता हरीश (12), ऋतिक पिता सुरेश (20), सूरज पिता कैलाश बारी (21), कालका माता मंदिर बोर वाडी चौराहा निवासी विनय इलगुंश (16) और प्रतापपुरा निवासी नितिन पिता मधुकर (29) शामिल हैं।
Source link
बुरहानपुर में ताप्ती के घाटों पर गणेश विसर्जन:हतनूर पुलिया पर ट्रॉली पलटी, 12 से 29 साल के 6 युवक घायल
