Headlines

Kinnar Kailash Yatra Himachal | Heavy Rain Snowfall NH-505 Blocked


किन्नौर में भारी बारिश से NH-505 बंद।

किन्नौर जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। खराब मौसम से जिले की मुख्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर मुश्किल है।

.

स्पीति और काजा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 505 मलिंग नाला के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से बंद है। स्पिलो से पूह और रिकांगपिओ से चौरा मार्ग पर भी जगह-जगह पत्थर गिरने का खतरा है।

शनिवार को चौरा के पास पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में एक टैक्सी आ गई थी। चालक और यात्री बाल-बाल बचे। छितकुल से आगे गोठरी के पास नया ग्लेशियर आने की भी खबर है।

किन्नौर में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड।

किन्नौर में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड।

किन्नौर में बारिश के बाद सड़क पर गिरा मलबा।

किन्नौर में बारिश के बाद सड़क पर गिरा मलबा।

बचाव टीमें अभियान में जुटी

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के दौरान किन्नर कैलाश यात्रा पर गए राजस्थान के 9 श्रद्धालु गुफा में फंसे थे। प्रशासन ने पुलिस और होमगार्ड की टीम भेजकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला। सांगला की रुपिन घाटी में चरवाहे के सैकड़ों भेड़-बकरियां फंसे हैं, बचाव टीम भेजी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *