![]()
पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन ने माधोपुर, पठानकोट में विरोध प्रदर्शन किया। ब्रांच प्रधान राजेश शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। जिला प्रधान सतनाम सिंह और पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धीमान मौजूद थे। यूनियन ने सरकार से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) तुरंत जारी करने और हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने को कहा। कर्मचारियों और पेंशनरों के कई मसले हल नहीं हो रहे, जिससे उनमें नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी नहीं मिली। कई पेंशनर पे-कमीशन बकाया और डीए का इंतजार करते निधन हो गए। उन्होंने बकाया एक साथ जारी करने और केंद्र की तरह डीए देने की मांग की। अलग-अलग कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन होंगे पुरानी पेंशन योजना लागू करने, 10 प्रतिशत डीए जारी करने, आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 26 हजार कर उन्हें नियमित करने की मांग हुई। इन मांगों को लेकर सांझा मंच पंजाब 10 अक्टूबर को संगरूर में महारैली करेगा। 6, 16 और 23 अक्टूबर को अलग-अलग कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन होंगे। ये रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र धीमान, सुभाष चंद्र, सतनाम सिंह, हरपाल सिंह, महेंद्र पाल, दीपक सिंह, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सैनी, धर्मपाल, राजेश लवली, सरबजीत सिंह, तरसेम सिंह, ओम प्रकाश, भारती प्रसाद, रमन महाजन, सुरेंद्र सिंह, राज सिंह, महिंदर सिंह, हरबस सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं पेंशनर मौजूद रहे।
Source link
पठानकोट में कर्मचारियों-पेंशनरों का सरकार के खिलाफ विरोध:डीए-ओपीएस समेत कई मांगें उठाईं; 10 अक्टूबर को संगरूर में महारैली का ऐलान
