![]()
बेअदबी कानून को लेकर पंजाब में आज बड़ा मंथन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए 7 सदस्यीय समन्वय समिति की बैठक चल रही है। बैठक सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है। इसमें कानून के प्रावधानों, इसमें प्रस्तावित बदलाव और इसे लागू करने की प्रक्रिया पर चर्चा होगी। बैठक में समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। समिति का गठन श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उठाई गई आपत्तियों और कानून से जुड़े मामलों पर तालमेल के लिए किया गया है। बैठक के बाद ही साफ होगा कि कानून के किन प्रावधानों में बदलाव को लेकर सहमति बनती है और सरकार आगे क्या कदम उठाती है। कानून के अमल की रणनीति पर भी होगी चर्चा बैठक में संशोधित कानून के अलग-अलग पहलुओं के साथ इसके अमल से जुड़े प्रस्तावों, प्रक्रिया और संबंधित पक्षों के बीच तालमेल पर भी चर्चा होगी। समिति को कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगे की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अकाल तख्त की आपत्तियों के बीच हो रही बैठक बैठक ऐसे समय हो रही है, जब श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून के कुछ प्रावधानों पर आपत्तियां उठाई गई हैं। इनमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ‘कस्टोडियन’ की परिभाषा और पावन स्वरूपों को यूनिक नंबर देने से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। अकाल तख्त की ओर से सरकार से इन मुद्दों पर विचार करने को कहा गया है। बैठक के बाद सामने आएगा सरकार का अगला कदम मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर इसलिए भी नजर है कि इसके बाद कानून को लेकर सरकार की अगली रणनीति स्पष्ट हो सकती है। समिति की चर्चा में सामने आए सुझावों के आधार पर कानून के प्रावधानों में बदलाव, उनके अमल की प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला सामने आने की उम्मीद है। PBI पहले ही जांच को लेकर जारी कर चुका दिशा-निर्देश पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों की बेअदबी के मामलों की जांच को लेकर पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। जांच के दौरान तैयार होने वाली केस डायरियों और अन्य कानूनी दस्तावेजों में अनुचित शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है। अब आज की बैठक में कानून के प्रावधानों और उसके अमल को लेकर क्या फैसला होता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
Source link
बेअदबी कानून पर CM मान की आज अहम बैठक:चंडीगढ़ आवास पर 7 सदस्यीय समिति से मंथन; कानून में बदलाव और अमल पर नजर
