![]()
हिसार जिले में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरवाला क्षेत्र से एक युवक को अवैध पिस्तौल और मैगजीन सहित गिरफ्तार किया है। CIA मिल गेट की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जींद रोड हाईवे पुल के नीचे से काबू किया। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ जंगी निवासी वार्ड नंबर 8, बरवाला के रूप में हुई है। CIA मिल गेट प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम अपराध की रोकथाम और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए बस अड्डा बरवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर जींद रोड हाईवे पुल के नीचे खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रोहित उर्फ जंगी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बरवाला में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रिमांड पर लेकर हथियार के स्रोत का पता लगाएगी पुलिस पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और इसकी खरीद-फरोख्त में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं। अवैध हथियार रखने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई एसपी ने कहा कि अवैध हथियार रखना, उनका प्रदर्शन करना अथवा अपराध में इस्तेमाल करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की जानकारी है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Source link
हिसार में अवैध पिस्तौल समेत युवक गिरफ्तार:हाईवे पुल के नीचे खड़ा था, एसपी बोले-अवैध हथियार रखने वालों पर होगी कार्रवाई
