![]()
मंडला में बारिश कम होने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर घटने लगा है। रविवार दोपहर 1 बजे जलस्तर 436.93 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि, नर्मदा पर बना छोटा पुल अभी भी पानी में डूबा हुआ है। 24 घंटे में 0.16 इंच औसत बारिश जिले में बीते 24 घंटे के दौरान औसतन 0.16 इंच बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश थमने से नदी-नालों का बहाव कम हुआ है। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। शनिवार देर रात नर्मदा का जलस्तर 438.48 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई और रविवार दोपहर तक जलस्तर 436.93 मीटर पर आ गया। सीजन में अब तक 50.62 इंच बारिश भू-संसाधन विभाग के अनुसार, 1 जून से 27 सितंबर तक मंडला जिले में औसतन 50.62 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक जिले में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। निचले इलाकों में सतर्क की हिदायत प्रशासन ने नर्मदा के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है। नदी का जलस्तर घटने के बावजूद बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
Source link
बारिश थमने से नर्मदा का जलस्तर घटा:मंडला में खतरे के निशान से नीचे आया पानी; सीजन में अब तक 50.62 इंच बारिश
