Headlines

बारिश के बाद डीएम ने मुसाफिरखाना का किया निरीक्षण:अमेठी में विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर सप्लाई व्यवस्था के दिए निर्देश




अमेठी में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली व्यवस्था, जलभराव और आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बारिश के बीच बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर व्यवस्था देखी डीएम दोपहर करीब 2 बजे विद्युत उपकेंद्र मुसाफिरखाना पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बारिश के दौरान आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बिना अनावश्यक बाधा के बिजली मिलती रहे। बिजली के पोल गिरने, तार टूटने या किसी अन्य तकनीकी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई करने को कहा। रीछ घाट और आम घाट पर देखीं विसर्जन की तैयारियां इसके बाद जिलाधिकारी ने गोमती नदी के रीछ घाट और आम घाट का निरीक्षण किया। आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और बैरिकेडिंग समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। जलभराव की निकासी और फसल सर्वे के आदेश निरीक्षण के दौरान डीएम ने बारिश के कारण कई स्थानों पर हुए जलभराव की स्थिति भी देखी। उन्होंने उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाए। डीएम ने बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराने के भी निर्देश दिए, ताकि फसल नुकसान का आकलन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *