![]()
भारतीय शेयर बाजार की दिशा 28 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते में काफी हद तक ग्लोबल संकेतों से तय होगी। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल के ऊंचे दाम और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जैसे फैक्टर्स मार्केट के सेंटिमेंट को प्रभावित करेंगे। NSE के ट्रेडिंग कैलेंडर के मुताबिक, महात्मा गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर, शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में पिछले छह सालों की सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई थी। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बॉन्ड यील्ड और महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस हफ्ते 8 फैक्टर्स बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. अमेरिका-ईरान तनाव: जियोपॉलिटिकल तनाव से क्रूड और रुपए पर असर ईरान ने कहा कि अमेरिका और इजराइल से विवाद सिर्फ बातचीत से सुलझेगा। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प के होर्मुज रूट खोलने का प्रस्ताव ठुकराने से तनाव बढ़ गया है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि शर्तें पूरी होने पर ही यह रास्ता खुलेगा, जो दुनिया के तेल व्यापार की मुख्य लाइफलाइन है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर दोनों देशों में सहमति बनती है तो भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल घटेगा और रुपए को राहत मिलेगी। वहीं तनाव जारी रहने पर क्रूड ऑयल और भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल बनी रहेगी। 2.तेल की कीमतें: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, महंगाई की चिंता कच्चे तेल की कीमतें भारतीय बाजारों के लिए प्रमुख चिंता का विषय बनी हुई हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड का 105–106 डॉलर प्रति बैरल के पास बने रहना अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं है। अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति से तेल कीमतों में गिरावट आ सकती है, जबकि सप्लाई में रुकावट आने से महंगाई का दबाव बढ़ेगा। 3. FII एक्टिविटी: प्राइमरी मार्केट में खरीदारी, कैश सेगमेंट में बिकवाली विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली का दौर जारी है। FIIs ने 25 अगस्त तक कैश मार्केट के जरिए कुल ₹25,682 करोड़ की बिकवाली की है। हालांकि, FIIs का प्राइमरी मार्केट यानी IPO में भरोसा बना हुआ है और उन्होंने इस दौरान प्राइमरी मार्केट में ₹8,551 करोड़ का निवेश किया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में तेजी और भारतीय आईपीओ मार्केट में बेहतर रिटर्न के चलते यह ट्रेंड जारी रह सकता है। FIIs भले ही लार्ज-कैप्स में बिकवाली कर रहे हों, लेकिन वे मिड-और स्मॉल-कैप्स में खरीदारी कर रहे हैं। 4. मैक्रोइकोनॉमिक डेटा: इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन आंकड़ों पर नजर रहेगी अगस्त महीने का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) डेटा और HSBC मैन्युफैक्चरिंग PMI आंकड़े इसी हफ्ते जारी किए जाएंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, देश के अगस्त के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और फिस्कल डेफिसिट के डेटा पर बाजार की नजर रहेगी। 5. बॉन्ड यील्ड्स: अमेरिकी 10-ईयर यील्ड 5.2% के करीब इक्विटी निवेशकों की नजर ग्लोबल बॉन्ड यील्ड पर बनी रहेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूएस 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड फिलहाल 5.2% के पास है, जो ग्लोबल मार्केट के लिए दबाव की वजह बना हुआ है। फेडरल रिजर्व के सितंबर पॉलिसी फैसले के बाद ग्लोबल बॉन्ड यील्ड पर नजर रहेगी। अगर यील्ड्स और डॉलर में बढ़ोतरी होती है तो इमर्जिंग मार्केट्स से कैपिटल आउटफ्लो यानी बिकवाली बढ़ सकती है। 6. रुपए की चाल: डॉलर के मुकाबले 95.75 पर बंद हुआ था रुपया पिछले कारोबारी सेशन में रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 95.75 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेल कंपनियों की ओर से डॉलर की मांग और FII बिकवाली से रुपए पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, RBI के दखल से अस्थिरता को कंट्रोल करने में मदद मिली है। 7. US इकोनॉमिक डेटा: कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और जॉब्स डेटा ग्लोबल मार्केट सेंटिमेंट के लिए अमेरिका से आने वाले इकोनॉमिक डेटा अहम होंगे। इस हफ्ते यूएस कंज्यूमर कॉन्फिडेंस, JOLTS जॉब ओपनिंग्स और यूरोजोन के सितंबर इन्फ्लेशन के डेटा जारी होंगे। ये डेटा ग्लोबल इंटरेस्ट रेट की दिशा तय करने में मदद करेंगे। 8. IPO मार्केट: 20 कंपनियां जुटाएंगी ₹1,292 करोड़ प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते कुल 20 IPO ओपन होंगे, जो टोटल ₹1,292 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में SRIT इंडिया, विशाल निर्मिति, नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी और शाह इन्वेस्टर्स होम मिलकर ₹595 करोड़ जुटाएंगी। वहीं SME सेगमेंट में 16 SME कंपनियां का बाजार से लगभग ₹697 करोड़ जुटाने का प्लान है। शुक्रवार को सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 73896 पर बंद हुआ था पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, 25 सितंबर शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 73,896 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 77 अंक की बढ़त रही, ये 23,141 पर बंद हुआ था।
Source link
शेयर बाजार में इस हफ्ते हलचल की उम्मीद:US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमत जैसे 8 फैक्टर तय करेंगे बाजार की चाल
