Headlines

Punjab LPU Students Protest Violence LIVE Photos Update; Rape Rumor


फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज और पुलिस गाड़ी में लगाई आग।

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार शाम को पुलिस और छात्रों में टकराव हो गया। पुलिस छात्रों से बातचीत कर रही थी, तभी पुलिस पर बोतलें फेंकी गईं। पुलिस ने शाम करीब साढ़े 7 बजे छात्रों पर लाठीचार्ज किया।

.

जवाब में छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस की 3 गाड़ियों में आग लगा दी गई। इसके बाद भी जब छात्र नहीं रुके, तो पुलिस ने रात करीब 9 बजे छात्रों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

हंगामा शनिवार रात को शुरू हुआ। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से रेप हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर यह मैसेज शनिवार रात वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए।

छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद सुबह 7 बजे दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख अज्ञात व्यक्ति पर FIR की गई।

स्टूडेंट्स के हंगामे के PHOTOS…

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 2 गाड़ियों में आग लगा दी।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 2 गाड़ियों में आग लगा दी।

पुलिस कर्मचारियों ने छात्रों पर लाठियां बरसाई।

पुलिस कर्मचारियों ने छात्रों पर लाठियां बरसाई।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर टैंकर पर चढ़े छात्र।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर टैंकर पर चढ़े छात्र।

देर रात स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के अंदर तोड़फोड़ की।

देर रात स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के अंदर तोड़फोड़ की।

हंगामे के दौरान स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की।

हंगामे के दौरान स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की।

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ने की कोशिश की।

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ने की कोशिश की।

यूनिवर्सिटी में आधी रात को स्टूडेंट्स ने जमा होकर हंगामा किया।

यूनिवर्सिटी में आधी रात को स्टूडेंट्स ने जमा होकर हंगामा किया।

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे CCTV कैमरों को पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश की।

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे CCTV कैमरों को पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश की।

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट के सामने ही आग लगा दी।

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट के सामने ही आग लगा दी।

पुलिस बोली- SIT गठित की, इसमें 5 स्टूडेंट्स भी

DIG नवीन सिंगला ने कहा कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। इसके बावजूद स्टूडेंट्स धरना दे रहे हैं। इस बीच यूनिवर्सिटी ने सारे एंट्री गेट बंद कर दिए। इस पर स्टूडेंट्स भड़क गए। उन्होंने एंट्री गेट तोड़ दिया। वह यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को बुलाने पर अड़े हुए हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी 5 मांगें रखी हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है।

3 पॉइंट्स में जानिए, कैसे शुरू हुआ बवाल

  1. शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध मैसेज तेजी से फैला। दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा के साथ रेप किया है। मैसेज वायरल होते ही छात्रों का गुस्सा भड़क गया। वे हॉस्टल के बाहर जमा होने लगे।
  2. छात्रों ने देर रात सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का आरोप था कि कैंपस में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इससे बाहरी लोग आसानी से अंदर आ जाते हैं। गुस्साए छात्रों ने कैंपस की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया और एक जगह आग लगा दी।
  3. इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट की ओर बढ़े और वहां तोड़फोड़ की। मुख्य गेट से बाहर निकलकर छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना दे दिया। इससे हाईवे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

छात्रों का दावा- रेप पीड़िता ने सुसाइड किया

छात्रों की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस छात्रा का है, जिसका रेप हुआ। आरोप है कि रेप की शिकायत छात्रा ने हॉस्टल वॉर्डन और मैनेजमेंट से की थी। उन्होंने छात्रा की सुनवाई नहीं की और उसे घर भेज दिया।

छात्रों का दावा है कि 2 दिन बाद छात्रा घर से यूनिवर्सिटी के हॉस्टल लौटी। इसके बाद उसी रात उसने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। हालांकि, दैनिक भास्कर छात्रों के दावे और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

छात्रों ने यह वीडियो जारी किया

LPU ने अपनी सफाई में यह मैसेज जारी किया

ये खबर भी पढ़ें…

LPU में छात्रों के बवाल के PHOTOS, टैंकर पर चढ़े, पुलिस आंसू गैस के गोल लेकर पहुंची

मामले के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *