![]()
सीतापुर में एक व्यापारी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त के घर इनवर्टर ठीक कर रहा था। उसी दौरान करंट लगने से अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अवस्थी टोला निवासी राजेश चौरसिया के बेटे आशीष (32) की मेन रोड पर टाइल की दुकान थी। यह घटना महोली थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी आशीष के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक की चार साल पहले शादी हुई थी। पढ़िए पूरी घटना… महोली कस्बे में अवस्थी टोला के रहने वाले आशीष (32) पुत्र राजेश चौरासिया टाइल-मार्बल के व्यापारी है। कस्बे में वे अपनी दुकान चलाते थे। रविवार रात करीब 8 बजे आशीष अपने दोस्त शैलेश दीक्षित के घर गए थे। वहां इनवर्टर खराब था। शैलेश के मना करने के बावजूद आशीष ने तार ठीक करने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें करंट लगा और वह अचेत होकर गिर गए। परिजन उन्हें महोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार साल पहले शादी, ढाई साल का एक बेटा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। आशीष की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उनका ढाई साल का एक बेटा है। खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना के बाद महोली से सपा के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। आशीष के घर में चीख-पुकार मची हुई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, महामंत्री बंटी मिश्रा, शालू कटियार, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
Source link
इनवर्टर ठीक करते समय करंट लगने से व्यापारी की मौत:सीतापुर में दोस्त ने मना किया था, अचेत होकर नीचे गिरे; 4 साल पहले हुई थी शादी
