![]()
शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए थाना सिटी पुलिस ने एक सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी बटाला डॉ. महताब सिंह और डीएसपी सिटी सुखइंद्र सिंह के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सत्ता मसीह और अजय मसीह (दोनों निवासी कलानौर) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं। एसएचओ गुरइकबाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और इनके खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Source link
बटाला में 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद:एसएचओ गुरइकबाल सिंह बोले- आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं कई केस
