Headlines

जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक 27 को



अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल के पत्रांक तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 28 सितम्बर को विशाल विरोध मार्च आयोजित किया जाना है। इसकी जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखैर भगत ने बताया कि यह विरोध मार्च वोट चोरी के खुलासे को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी एवं उन्हें पद से हटाने की मांग, उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा, मतदाता सूची में किए गए बदलावों व एसआईआर प्रक्रिया की स्वतंत्र एवं पारदर्शी समीक्षा की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी, सहभागिता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 27 सितम्बर को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन में बैठक आयोजित की गई है। वहीं उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, एससी प्रकोष्ठ, एसटी प्रकोष्ठ से मौजूद रहने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *