![]()
नीमच शहर में सोमवार को 11 केवी टाउन-3 फीडर पर मानसून के बाद मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस वजह से मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक, यानी करीब 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रखेगी। सहायक यंत्री के मुताबिक, काम की जरूरत के हिसाब से बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। इन प्रमुख इलाकों में बंद रहेगी बिजली नया बाजार, कमल चौक से फव्वारा चौक तक, बोहरा गली, हाट मैदान, जारोली कॉम्प्लेक्स, वीर पार्क रोड और नायका ओली। ढप्पाली मोहल्ला, बंगला नंबर 23, टी.आई.टी. कॉलोनी, टीचर कॉलोनी का कुछ हिस्सा, एल्केलाइड कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, पटेल चाल और टाल मोहल्ला। रिसाला मस्जिद, भांगेश्वर मंदिर के पास का क्षेत्र, गायत्री मंदिर रोड और जामा मस्जिद के आसपास के इलाके। समय से पहले निपटा लें जरूरी काम बिजली कंपनी ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे सुबह 7:30 बजे से पहले अपने पानी भरने और बिजली से जुड़े सभी जरूरी काम निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
Source link
नीमच में 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक मेंटेनेंस; नया बाजार समेत कई इलाके प्रभावित
