Headlines

गुरुग्राम में पानी की टंकी की दीवार गिरी:2 बच्चों की मौत, ठेकेदार पर FIR; 3-4 दिन पहले ही बनाई थी




गुरुग्राम जिले के सेक्टर-83 स्थित जी-21 सोसाइटी के पास झुग्गियों में बनी सीमेंट की पानी की टंकी की दीवार गिरने से 4 साल की बच्ची सुमैया प्रवीन समेत 2 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और उसका बच्चा भी मलबे में दब गए थे। खेड़की दौला थाना पुलिस ने मृत बच्ची के पिता शरीफ अली की शिकायत पर ठेकेदार अजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शरीफ अली राजमिस्त्री का काम करते हैं। आसपास में बनी इन झुग्गियों में करीब 60-70 परिवार रहते हैं। 3-4 दिन पहले 10 फुट लंबी सीमेंट की टंकी बनवाई आरोप है कि ठेकेदार ने 3-4 दिन पहले 10 फुट लंबी सीमेंट की टंकी बनवाई थी, लेकिन पूरी तरह तैयार होने से पहले ही उसमें पानी भर दिया गया। 25 सितंबर की शाम सुमैया की मां उसे नहलाने टंकी के पास ले गई थीं, तभी दीवार फटकर गिरी। अस्पताल ले जाने पर सुमैया को मृत बताया गया। बाद में दूसरे बच्चे की भी मौत की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने टंकी निर्माण में खराब सामान इस्तेमाल करने और अधूरी टंकी में पानी भरने का आरोप लगाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *