Headlines

तीर्थयात्रा पर गए गुमला के परिवार के घर चोरी:चोर ग्रिल उखाड़कर दाखिल हुए घर में, लाखों रुपए के जेवर और नकदी ले गए




गुमला में तीर्थयात्रा पर गए एक परिवार के घर लाखों की चोरी हुई है। सदर थाना क्षेत्र के फसिया पंचायत में सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी रामचंद्र साहू के बंद घर से चोरों ने खिड़की का ग्रिल उखाड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए। रामचंद्र साहू ने बताया कि उनका परिवार 10 जुलाई को वाराणसी तीर्थयात्रा पर गया था। 14 जुलाई को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है और खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है। चोर बाउंड्री फांदकर घर में घुसे और खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने किचन और सभी कमरों की तलाशी ली। गोदरेज का लॉकर तोड़कर लगभग 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपए नकद चुरा लिए गए। चोरी हुए सामान में सोने का हार, सोने की अंगूठी, 12 नथिया, कान की बाली, छह जोड़ी पायल, 12 जोड़ी बिछिया और एक इंडक्शन चूल्हा शामिल हैं। चोरी गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। रामचंद्र साहू ने बुधवार को सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *