Headlines

तंदुला नहर में मिली अज्ञात महिला की लाश:शनिदेव मंदिर के पास लोगों ने देखा शव, तेज बारिश में बहकर आने की आशंका




दुर्ग जिले के डुंडेरा गांव के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक तंदुला नहर में रविवार को अज्ञात महिला का शव मिला। नहर के पास से गुजर रहे लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही, हाल के दिनों में इलाके से किसी महिला के लापता होने की जानकारी भी तलाश की जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कहीं और से बहकर शव आने की आशंका आशंका है कि महिला का शव नहर में कहीं और से बहकर डुंडेरा के पास पहुंचा हो सकता है। आसपास के लोग भी महिला की पहचान नहीं कर सके हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी सूचना दी है, ताकि महिला की पहचान हो सके। पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि महिला की मौत नहर में डूबने से हुई या किसी दूसरी वजह से। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। इसी नहर में कबड्डी खिलाड़ी की डूबने से हुई थी मौत तंदुला नहर में इस महीने तेज बहाव के कारण पहले भी हादसा हो चुका है। 12 सितंबर को उतई थाना क्षेत्र के सेलूद भाठापारा में रायपुर से आए 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी शिवम यादव नहर के तेज बहाव में बह गए थे। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम ने उनका शव बरामद किया था। उस समय भी नहर में पानी का स्तर अधिक और बहाव तेज बताया गया था। दुर्ग जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जलस्रोतों में पानी बढ़ा है। 26 सितंबर को बालोद जिले में तंदुला जलाशय के छलकने की खबर भी सामने आई थी। जलाशय में पानी की लगातार आवक के बीच तेज धार के साथ पानी बह रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *