Headlines

दिल्ली में मिला ऊना से लापता नाबालिग:एक सप्ताह पहले रात को घर से टहने की बात कहकर निकला, तबसे था गायब




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की रक्कड़ कॉलोनी से करीब एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नाबालिग को वापस ऊना ला रही है। जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर की रात 17 वर्षीय लड़का रक्कड़ कॉलोनी स्थित अपने घर से खाना खाने के बाद वॉक (सैर) के लिए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। लड़के का कोई पता न चलने पर उसकी मां ने सदर थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सब इंस्पेक्टर संजय लखनपाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साधनों (साइबर सेल) और मानवीय इनपुट (ह्यूमन इंटेलिजेंस) की मदद से लड़के की लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया। 27 सितंबर को दिल्ली से हुआ बरामद ऊना पुलिस की मुस्तैदी और लगातार प्रयासों के चलते 27 सितंबर को लापता नाबालिग लड़के को दिल्ली से सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस टीम उसे वापस ऊना लेकर आ रही है, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें नागरिक: एसपी सचिन हिरेमठ मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि जिला पुलिस के लिए गुमशुदा लोगों और खासकर बच्चों की तलाश करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहें तथा किसी भी अप्रिय स्थिति या संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *