![]()
मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में पंच सतबीर सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपी झाड़ियों में छिपे हुए थे। पुलिस ने जब उन्हें घेरा तो उन्होंने एक हवाई फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख दोनों आरोपियों ने हथियार नीचे रख दिए और हाथ खड़े कर बाहर आ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जसविंदर उर्फ जस्सू और दविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों गैंगस्टर लक्की पटियाला के संपर्क में थे। दोनों को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों ही आपराधिक किस्म के हैं। इनके ऊपर रेप व अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपियों के सरेंडर करने की पूरी कहानी… 24 सितंबर को पंच को गोलियां मारी थीं
गांव के लोगों और पंच के भाई के अनुसार पड़ोल गांव के पंच सतबीर सिंह इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार आवाज उठाते थे। इसी वजह से उन्हें बार-बार धमकियां मिल रही थीं, जिसकी शिकायत पुलिस में भी की गई थी। गांव में 24 सितंबर हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया। जहां 5 दिन के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों ने चक्का जाम किया
26-27 सितंबर को पंच की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुल्लांपुर और न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में चक्का जाम किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद
सोमवार को मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद था। इसी की वजह से तैश में आकर आरोपियों ने उसे गोलियां मार दी थीं। हथियार ए कैटेगरी के गैंगस्टर लक्की पटियाला ने मुहैया करवाया। वारदात के बाद आरोपी कहीं न कहीं छिपकर बच रहे थे। एक महीने पहले गैंगस्टर के संपर्क में आया
पूछताछ से पता चला है कि जस्सू करीब एक महीना पहले गैंगस्टर के टच में आया था। इसके बाद उन्हें हथियार मिला था। हथियार कहीं दबाया हुआ था। पुलिस अब उस तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।
Source link
मोहाली में हत्या के आरोपियों के सरेंडर का VIDEO:झाड़ियों में छिपे, पुलिस को देख फायर किया; घिरते ही हाथ खड़े कर बाहर आए
