![]()
मोहाली में रविवार देर रात ढकोली रेलवे फाटक नंबर-120 के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर घग्गर रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ के बीच हुई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी घग्गर (मुबारिकपुर) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए प्राथमिक कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई गुरजिंदर सिंह के अनुसार युवक ट्रेन नंबर 12045 की चपेट में आया था। मृतक का हुलिया और पहचान के मुख्य चिह्न मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसका चेहरा गोल, रंग गोरा है और सिर पर बाल नहीं हैं। पहनावे की बात करें तो उसने सफेद बनियान, सफेद शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। इसके अलावा युवक के गले में लाल धागे में पिरोया हुआ एक रुद्राक्ष भी पाया गया है, जिसे पहचान का मुख्य जरिया माना जा रहा है। अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है और पहचान के उद्देश्य से डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में अगले 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। जीआरपी की टीम आसपास के गांवों, रिहायशी इलाकों और नजदीकी पुलिस थानों से लगातार संपर्क साध रही है ताकि हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों के जरिए मृतक की पहचान की जा सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
Source link
मोहाली में रेलवे फाटक पर ट्रेन से युवक कटा:पहचान न होने से 72 घंटे मोर्चरी में रहेगा शव, 30-35 साल का युवक सफेद शर्ट-काली पैंट पहने है
