![]()
धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला दास बस्ती में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करता था और झांसा देकर उनके बैंक खातों से रकम उड़ा लेता था। उसके मोबाइल की जांच में देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ी साइबर ठगी की 53 शिकायतें मिली हैं। प्रभारी साइबर डीएसपी प्रकाश कुमार साव ने बताया कि 27 सितंबर की शाम राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से एक संदिग्ध मोबाइल नंबर से साइबर फ्रॉड किए जाने का अलर्ट मिला था। विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई तकनीकी शाखा ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन पांडरपाला दास बस्ती में मिली। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो स्मार्टफोन बरामद किए गए। इनमें एक सैमसंग और दूसरा रियलमी का मोबाइल है। साइबर अपराध से जुड़ी कुल 53 शिकायतें सामने आईं दोनों मोबाइल के नंबर और IMEI की NCRP पोर्टल पर जांच की गई। जांच में अलग-अलग राज्यों से दर्ज साइबर अपराध से जुड़ी कुल 53 शिकायतें सामने आईं। पुलिस अब इन शिकायतों के आधार पर आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और उसके बैक-लिंकेज की जांच की जा रही है।
Source link
फर्जी बैंक अफसर बनकर करता था साइबर ठगी:धनबाद में युवक गिरफ्तार, मोबाइल में देश के अलग-अलग राज्यों की 53 शिकायतें मिलीं
