Headlines

बालाघाट में निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा:शिवजी-शिव तांडव की झांकियां रही आकर्षण; वैनगंगा नदी में क्रेन से प्रतिमाओं का विसर्जन




बालाघाट में अनंत चतुर्दशी के साथ गणेशोत्सव का समापन हो गया। सोमवार देर शाम शहर के अलग-अलग सार्वजनिक पंडालों से गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकली। मेन रोड, काली पुतली चौक और जयस्तंभ चौक से होते हुए यात्रा वैनगंगा नदी पहुंची। शिवजी और शिव तांडव की झांकियां रहीं आकर्षण शोभायात्रा में भगवान शिव और शिव तांडव की झांकियां शामिल रहीं। झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। समितियों की महिलाओं ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। डीजे पर नाचते हुए भक्तों ने दी विदाई भक्त डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते हुए आगे बढ़े। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारे भी लगाए गए। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ बप्पा को विदाई दी। वैनगंगा नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा वैनगंगा नदी पहुंचने के बाद क्रेन की मदद से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शुक्रवार से शुरू हुआ गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सोमवार को अनंत चतुर्दशी के साथ पूरा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *