Headlines

कारखाना एंड बॉयलर्स इंस्पेक्शन इंस्पेक्टर 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:फैक्ट्री इंस्पेक्शन में कमियां निकाली,फिर परिवादी को कहा-20 से 30 हॉर्सपावर लगेगा




जयपुर एसीबी टीम के द्वारा आज सीकर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टीम के द्वारा आज सीकर के कारखाना एवं बॉयलर्स, इंस्पेक्शन डिपार्मेंट के इंस्पेक्टर मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। अब आरोपी के सीकर में किराए के मकान और खाटूश्यामजी स्थित मकान पर कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम को लीड करने वाले ACB एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश नवल ने बताया कि सीकर में कारखाना एवं बॉयलर्स, क्षेत्रीय कार्यालय के इंस्पेक्टर मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ आज शाम को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल जयपुर एसीबी की तृतीय चौकी में शिकायत परिवादी के द्वारा दर्ज करवाई गई कि उनकी तारानगर में श्रीराम टिंबर फर्नीचर फैक्ट्री है। यहां इंस्पेक्टर मोहित शर्मा के द्वारा इंस्पेक्शन किया गया। इस इंस्पेक्शन के दौरान चार ऐसी कमियां निकाली गई जो पूरी हो सकती थी। इन कर्मियों की पूर्ति करने के बाद में भविष्य में अन्य कमियां नहीं निकालने के नाम पर इंस्पेक्टर मोहित शर्मा के द्वारा 20 से 30 हजार रुपए की डिमांड की गई। जब इस शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो 24 सितंबर 2026 को 30 हजार रुपए की रिश्वत इंस्पेक्टर के द्वारा मांगी गई। बाद में 25 हजार रुपए रिश्वत पर सहमति बनी। आज आरोपी मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अब इनके सीकर में स्थित किराए के मकान और खाटूश्यामजी में स्थित मकान पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी मोहित शर्मा इतना शातिर है कि उसने रिश्वत के लिए डायरेक्ट अमाउंट नहीं बताया। इंस्पेक्शन करने के बाद परिवादी को कहा कि 20 से 30 हॉर्स पावर लगेगा। कोडवर्ड में ही आरोपी ने रिश्वत मांगी थी। अब इन्वेस्टिगेशन में ही सामने आएगा कि आरोपी ने किस तरह की कमियां निकाली थी। बता दें कि सीकर में कारखाना एवं बॉयलर्स का रीजनल ऑफिस शांति नगर में एक किराए के मकान में संचालित हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *