Headlines

छतरपुर में कल 2 घंटे बिजली कटौती:सुबह 8 से 10 बजे तक 11KV के सभी फीडर बंद रहेंगे, 20 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित




छतरपुर के 33/11 केवी सटई रोड बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार, 29 सितंबर को तकनीकी सुधार और सीटी-पीटी यूनिट बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 से 10 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में 2 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद सटई रोड, महाराणा प्रताप नगर, राजनंदनीपुरम, सी-निट्स कॉलोनी, नरसिंहगढ़ पुरवा, चौबे कॉलोनी, पन्ना रोड, बजरंग नगर, छत्रसाल नगर, कमला कॉलोनी, अंबेडकर नगर, पद्मनाभन पुरम, पैराडाइज कॉलोनी, लॉट्स कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी, आजाद चौक, गौरैया रोड, पीतांबरा मंदिर क्षेत्र, ग्रीन एवेन्यू, श्रीराम कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, रेलवे पुल के पीछे और बसंत बिहार समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जरूरत के अनुसार समय बदल सकता है बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। तकनीकी जरूरत के अनुसार शटडाउन का समय कम या ज्यादा हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *