![]()
गिरिडीह के उत्सव उपवन में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक हुई। इसमें दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा शामिल हुईं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। श्वेता शर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की खाली जगह को कार्यकर्ताओं और लोगों के सहयोग से भरने की कोशिश करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन के काम को आगे बढ़ाएंगी। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। सभी ने श्वेता शर्मा को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को याद किया और उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया।
Source link
श्वेता शर्मा झामुमो की बैठक में पहुंचीं, कार्यकर्ताओं से मिलीं:बोलीं- सुदिव्य कुमार सोनू की खाली जगह को आपके सहयोग से भरूंगी
