Headlines

अबोहर अनाज मंडी में मिला 20 वर्षीय युवक का शव:दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार




अबोहर की अनाज मंडी में सोमवार को सीडफार्म निवासी 20 वर्षीय युवक गुरजंट सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शुरुआत में सिटी वन पुलिस ने शव को लावारिस मानकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गुरजंट सिंह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और रविवार रात से ही घर नहीं लौटा था। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में एक महीने का इलाज पूरा करवाकर घर वापस लौटा था। सोमवार को उसका शव अनाज मंडी में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त उसके ताया प्रीतम सिंह ने की। परिजनों ने की पोस्टमार्टम न करवाने की मांग, पुलिस जांच में जुटी युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि गुरजंट के शव का पोस्टमार्टम न करवाया जाए और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव उन्हें सौंप दिया जाए। वहीं दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों और कानूनी प्रक्रियाओं के आधार पर ही मामले में आगे की उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *