Headlines

तरनतारन में घर में घुसकर युवक पर चलाई गोलियां:तोड़फोड़ भी की, 10 लोगों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू,रंजिश में वारदात की आशंका




तरनतारन जिले के जामस्तपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। रंजिश के तहत हमलावरों ने घर में घुसकर युवक पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और जमकर तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। सदर थाना तरनतारन पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता इंद्रजीत सिंह (निवासी जामस्तपुर) ने बताया कि हमलावरों के साथ उनका विवाद एक पुरानी रंजिश से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गांव के ही गुलज़ार सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर का आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें इंद्रजीत सिंह उनकी मदद कर रहे थे। इसी बात से खुन्नस खाए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस होकर आए 10 हमलावर शिकायतकर्ता के अनुसार, जतिंदर सिंह, सजनदीप सिंह, नमदीप सिंह, साहिलप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, जोधा सिंह, चंदप्रीत सिंह, रशपाल सिंह, लवप्रीत सिंह और निशान सिंह अवैध हथियारों व अन्य तेजधार हथियारों के साथ लामबंद होकर उनके घर के बाहर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की नीयत से उन पर सीधी फायरिंग कर दी और घर के सामान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी मामले की जांच कर रहे एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और शुरुआती पड़ताल के आधार पर सभी 10 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *