![]()
सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के गणोजिया टोला में सोमवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के सरगम्मा गांव निवासी किशोरी साह की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गणोजिया टोला में रह रही थीं। गाय लेकर खेत जा रही थीं, तभी करंट की चपेट में आईं जानकारी के अनुसार, ललिता देवी रोज की तरह गाय लेकर खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। तेज झटका लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम ललिता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह गाय लेकर खेत की ओर निकली थीं। महिला की मौत के बाद गणोजिया टोला और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया महिला की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हुई है।
Source link
खेत जा रही महिला की करंट लगने से मौत:पुनौरा के गणोजिया टोला में हादसा; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
