Headlines

जस्टिस विनीत कुमार माथुर बने रालसा के कार्यकारी अध्यक्ष:राज्यपाल की अधिसूचना जारी, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू




राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस विनीत कुमार माथुर की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नियुक्ति विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 6(2)(बी) के तहत हुई है। यह नियुक्ति तुरंत लागू होगी। जस्टिस माथुर पद संभालने की तारीख से अपनी रिटायरमेंट तक इस पद पर रहेंगे। विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव राघवेंद्र काछवाल ने यह अधिसूचना जारी की है। विभाग ने इसकी प्रतियां राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, कलेक्टर और रालसा के अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए भेजी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *