Headlines

किराना दुकान में चोरी का खुलासा, स्कूटी समेत सामान बरामद:कांकेर पुलिस ने साइबर तकनीक से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल




कांकेर जिले में किराना दुकान और स्कूटी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साइबर सेल और थाना कांकेर की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और स्कूटी बरामद की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 13 जुलाई को राजा ठाकुर ने थाना कांकेर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने रात में उनकी किराना दुकान का शटर तोड़कर गुटखा, सिगरेट, अन्य सामान और दुकान के सामने खड़ी स्कूटी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर तकनीक से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश पर साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुखराम मंडावी (19), निवासी नहरपारा, कोण्डागांव की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में कबूला जुर्म शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि पहले घर की कुंडी बाहर से बंद की, फिर लोहे की रॉड से दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और सामान चोरी किया। दुकान में रखी चाबी से स्कूटी लेकर जंगल में छिपा दी और चोरी का सामान भी अलग-अलग जगह रख दिया था। चोरी का सामान और स्कूटी बरामद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने राजश्री, राजनिवास और आशिकी गुटखा के पैकेट, गोल्ड फ्लेक सिगरेट, रिफाइंड तेल के डिब्बे और बर्गमैन स्कूटी (CG 19 BT 5261) बरामद कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *