![]()
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के चलते पठानकोट और दीनानगर के कई इलाकों में आज 8 घंटे का पावर कट रहेगा। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के संचालन हलका गुरदासपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दीनानगर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 66 केवी सरना-दीनानगर सर्किट-1 और सर्किट-2 लाइनों पर रोड क्रॉसिंग के दौरान स्ट्रिंगिंग और सैगिंग का काम किया जाना है। इस तकनीकी कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए संबंधित 66 केवी और 11 केवी लाइनों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। यह सब-स्टेशन और फीडर रहेंगे प्रभावित 66 केवी सब-स्टेशन: दीनानगर, गोविंदसर, तारागढ़, घरोटा, मीरथल, नंगल भूर, डेहरीवाल और एयर फोर्स स्टेशन सब-स्टेशन। 11 केवी फीडर: 66 केवी गोविंदसर और 132 केवी सरना सब-स्टेशन से जुड़े 11 केवी पलिआड़ लड़ी (यूपीएस), 11 केवी बसुआ (एपी) और 11 केवी भोआ (एपी) फीडर। विभाग ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग
शटडाउन के कारण इन सभी फीडरों से जुड़े गांवों और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। पीएसपीसीएल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान बिजली लाइनों की सुरक्षा और आवश्यक तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Source link
पठानकोट-दीनानगर में लगेगा 8 घंटे का पावर कट:सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के काम से सप्लाई प्रभावित
