Headlines

Durg Pond Drowning Accident | Ashwani Vishwakarma SDRF Rescue Operation


दुर्ग जिले में तालाब में नहाने गए 32 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर शव पानी से बाहर निकाला।

.

घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा की है। जानकारी के मुताबिक भिलाई कैंप-2 के शारदा पारा निवासी अश्वनी विश्वकर्मा (32) ग्राम पाहंदा के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी।

देखिए तस्वीरें-

देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

युवक का शव पुलिस को सौंप दिया गया।

युवक का शव पुलिस को सौंप दिया गया।

तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत।

तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत।

गहरे पानी में चलाया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की रेस्क्यू टीम जीवन रक्षक उपकरणों के साथ पाहंदा तालाब पहुंची। टीम के गोताखोरों ने गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को तलाशकर पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

SDRF ने पुलिस को सौंपा शव

रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद SDRF की टीम ने अश्वनी का शव अमलेश्वर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को मर्ग पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में लिया है। हादसे की सूचना युवक के परिजनों को भी दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *