![]()
बालाघाट के वारासिवनी थाना क्षेत्र के खंडवा गांव में एक बुजुर्ग की सोमवार रात करीब 12 बजे मौत हो गई। मृतक की पहचान मानिकराम पंचेश्वर (65) के रूप में हुई। उन्होंने कीटनाशक खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे ने तनाव में होने की बात कही बुजुर्ग के बेटे सुनील पंचेश्वर ने बताया कि सोमवार शाम उन्हें पिता के कीटनाशक खाने की जानकारी मिली थी। बेटे का आरोप है कि उनके पिता तनाव में थे। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को पड़ोसी चंदूलाल मरठे, उनकी पत्नी नन्हीबाई, बेटे मनोज और बहू सविता ने उनके पिता पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था। मारपीट और धमकी का भी आरोप बेटे के अनुसार, जादू-टोने के आरोप को लेकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी और उन्हें धमकी भी दी गई थी। बुजुर्ग ने घटना की शिकायत वारासिवनी पुलिस से की थी। इसके बाद गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वरूप मरठे ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया अस्पताल चौकी पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के मामले में मर्ग दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर सोमवार रात परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
बालाघाट में किसान ने पीया कीटनाशक:अस्पताल ले जाते समय मौत; बेटे ने पड़ोसी पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाया
