![]()
कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने इंदौरा थाने में दर्ज NDPS मामले में 1.01 करोड़ रुपए से ज्यादा की तीन संपत्तियां फ्रीज की। यह कार्रवाई NDPS एक्ट की धाराओं के तहत हुई, मकसद नशीले पदार्थों से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा कसना है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत की गई है। फ्रीज की गई संपत्तियों में दलवीरो की 61.96 लाख रुपए की कोठी है। उसके बेटे मिथुन उर्फ छप्पर की कोठी, फर्नीचर और घरेलू सामान का मूल्य 32.60 लाख रुपये है। बेटी घरो देवी के नाम रजिस्टर्ड कार की कीमत 6.98 लाख रुपये आंकी गई है। दलवीरो को इस मामले में 1 अप्रैल 2025 को दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उसे 10 साल की कड़ी कैद और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। पुलिस का कहना है कि आगे भी तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व रिकॉर्ड, आयकर और वाहन पंजीकरण खंगाले पुलिस ने वित्तीय जांच में राजस्व रिकॉर्ड, आयकर और वाहन पंजीकरण खंगाले। पुलिस सिर्फ नशीले पदार्थ की बरामदगी तक सीमित नहीं, बल्कि मनी ट्रेल और संपत्ति खरीदने के स्रोतों की भी जांच कर रही है। दलवीरो और उसके बेटे मिथुन पर कई अन्य NDPS मामले भी दर्ज हैं।
Source link
नशा तस्कर दलवीरो की 1.01 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज:नूरपुर में कोठी-कार और घरेलू सामान जब्त; आरोपी को हो चुकी 10 साल की सजा
