Headlines

समस्तीपुर- 2 अक्टूबर को जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम:जदयू महिला प्रकोष्ठ ने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी होंगे शामिल




‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को लोहिया आश्रम में जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बिरिया देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, कार्यक्रम प्रभारी रीना चौधरी और डॉ. ज्योति निर्मला भी मौजूद रहीं। बताया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से मोहनपुर स्थित यूएन उत्सव पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विधायक अश्वमेघ देवी ने महिलाओं से की अपील विधायक अश्वमेघ देवी ने जिले की जदयू महिला कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के साथ उन्हें बचत, बैंक ऋण, रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिले हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने को कहा गया। इस दौरान आशा देवी, सुमित्रा देवी, दीप्ति सिंह, श्रीति सिंह, राधा देवी, मनीषा देवी, ममता देवी, मनीषा कुमारी, विमला देवी, सुनीता देवी, अर्चना देवी, बुची देवी और सोमया देवी सहित महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व जिला और प्रखंड स्तर की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *