Headlines

सुकमा में ट्रॉली बैग से गांजा तस्करी का खुलासा:32 किलो गांजे के साथ यूपी-महाराष्ट्र के 3 तस्कर गिरफ्तार, कीमत 16.51 लाख रुपए




सुकमा पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 किलो 765 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी गांजा को ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजा और अन्य सामान की कुल कीमत 16 लाख 51 हजार रुपए है। पुलिस को 28 सितंबर को कोंटा ढेंग के पास कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस को 28 सितंबर को कोंटा ढेंग के पास संदिग्धों के होने की जानकारी मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर रखा मिला। वजन कराने पर गांजे की मात्रा 32 किलो 765 ग्राम निकली। इसके साथ आरोपियों के पास से मोबाइल और नकदी भी बरामद की गई। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद आलिम (19), मोहम्मद मुजम्मिल कुरैशी (32) और सलीम कांकर शेख (45) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त गांजा समेत अन्य सामान की कुल कीमत 16 लाख 51 हजार रुपए बताई गई है। तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इससे जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *