Headlines

चंडीगढ़-पंजाब DGP दफ्तर के बाहर NRI लेडी का धरना:संपत्ति विवाद में गहने-नकदी वापस दिलाने की मांग; कहा-फ्रांस से आई हूं, मुझे न्याय चाहिए




चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित पंजाब डीजीपी कार्यालय के बाहर मंगलवार को फ्रांस से आई बुजुर्ग एनआरआई महिला जोगिंदर कौर संधू चादर बिछाकर धरने पर बैठ गई। महिला का कहना था कि उसे डीजीपी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और वह न्याय की मांग को लेकर यहां आई है। महिला ने बताया कि उसका संपत्ति को लेकर विवाद है। साथ ही वह अपने गहने और नकदी वापस दिलाने की मांग कर रही है। महिला के धरने पर बैठने के बाद डीजीपी कार्यालय के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी उसके पास पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बताया कि डीजीपी से मुलाकात करवाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। उनका काम केवल पास बनाकर लोगों को कार्यालय के अंदर भेजना है। उन्होंने कहा कि पास बनाकर महिला को अंदर भेजा जा सकता है, जबकि डीजीपी से मुलाकात करवाने की जिम्मेदारी कार्यालय के स्टाफ की है। इसके बाद मौके पर चंडीगढ़ पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिसकर्मियों ने भी महिला को समझाया कि उसका पास बनाकर उसे अंदर भेजा जा सकता है। अंदर पहुंचने के बाद डीजीपी स्टाफ को उसकी पर्ची दी जाएगी और स्टाफ ही मुलाकात करवाएगा। क्या बोली एनआरआई महिला, जानिए सिलसिलेवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *