Headlines

पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने मचाया धमाल:हरोली में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर गूंजी तालियां; हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर एक सम्मान समारोह हुआ। इसमें मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने गुरदास मान का स्वागत किया। उन्होंने गुरदास मान को ‘संगीत का भगवान’ बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी उनसे सीख लेती है। डिप्टी सीएम ने गुरदास मान को सम्मानित भी किया। इससे पहले, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कॉलेज परिसर में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रो. सिम्मी का जीवन बच्चों और शिक्षा को समर्पित था। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को याद किया, जो उनके प्रति क्षेत्रवासियों के गहरे स्नेह को दिखाता है। यह कार्यक्रम बच्चों को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया था। 9.50 करोड़ से बनेगा महाविद्यालय का साइंस ब्लॉक
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में लगभग 9.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले साइंस ब्लॉक की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नए विज्ञान भवन से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और महाविद्यालय में शिक्षा का वातावरण और बेहतर होगा। अगले वर्ष तक इस महाविद्यालय में विद्यार्थियों की 1000 से अधिक हो जाएगी।
गुरदास मान की प्रस्तुति ने बांधा समां, देर तक झूमते रहे लोग
समारोह का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रस्तुति रही। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर तालियों और संगीत की गूंज से सराबोर रहा और लोग देर तक गीतों का आनंद लेते रहे। उपमुख्यमंत्री ने गुरदास मान को किया सम्मानित
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरदास मान को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरोली के लोगों को गुरदास मान जैसे महान कलाकार की प्रस्तुति सुनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जिनके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर तक लाइनों में खड़े होते हैं, आज वही गुरदास मान हरोली की जनता के बीच उपस्थित होकर उन्हें अपनी कला से रूबरू करवा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *