Headlines

जालंधर-भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा में मान सरकार पर हमला:प्रो. बघेल बोले- 'आप' सरकार का अभियान विज्ञापनों तक सीमित; बड़े तस्करों पर कार्रवाई होगी




भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ मंगलवार को नकोदर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने गर्मजोशी व फूलों की वर्षा के साथ इसका स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में “भाजपा का नारा, नशा मुकाना सारा” के नारे गूंज उठे। नकोदर में करीब डेढ़ घंटे तक रुकने और संवाद करने के बाद यह यात्रा अपने अगले पड़ाव जंडियाला के लिए रवाना हो गई। नकोदर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने सबसे पहले भगत श्री रविदास जी को नमन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य एक नशा मुक्त और समृद्ध पंजाब का निर्माण करना है। उन्होंने कहा, “पंजाब की पहचान हमेशा से संतों, शूरवीरों, अन्नदाताओं और देश की रक्षा करने वाले जांबाजों से रही है। नशे के सिंडीकेट को तोड़ना होगा ” प्रो. बघेल ने मांग की कि नशे की पूरी सप्लाई चेन और सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक प्रहार किया जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस को ठोस अधिकार और स्पष्ट जवाबदेही सौंपने की वकालत की। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ का दावा केवल विज्ञापनों तक सिमट कर रह गया है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि नशा आज भी परिवारों के चिराग बुझा रहा है।
पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय हो़
पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली में सख्त जवाबदेही तय होनी चाहिए। जिस भी क्षेत्र में नशे की बिक्री हो, वहां के स्थानीय प्रशासन की सीधी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि हर घर और परिवार को बचाने का एक सामाजिक जागरूकता अभियान है। यात्रा संयोजक रविकरण सिंह काहलों और जिलाध्यक्ष जगबीर सिंह बराड़ ने भी युवाओं को नशे के दानव के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, आदित्य भटारा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुनीष धीर, मंडल अध्यक्ष अजय बजाज, दविंदर कलेर, दीपक शर्मा, अंकुश शर्मा, संदीप सिंह बैंस, नितीश बंसल, सतीश बजाज, अशोक जैन, कुलवंत शर्मा, अवतार सिंह, अश्वनी लूथरा, इंदरजीत लकी, हर्ष थापर और हरीश बाबा मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *