Headlines

Mohali Youth Suicide Case | Wife Mother-in-law Harassment Video


सुसाइड से पहले दविंदर सिंह ने वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास पर कई आरोप लगाए।

मोहाली में युवक ने अपनी पत्नी और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है। वह कार में बैठा दिखा और वह अपने हाथ में जहर की एक शीशी और गोलियां लिए दिखा। साथ ही उसके हाथ में पानी की बोतल भी दिखी।

.

उसने जहर खाने से पहले कहा कि

QuoteImage

छह-सात साल हो गए हैं, मेरी जिंदगी बर्बाद हो रही है। मेरी प्रशासन से गुजारिश है कि पत्नी निशा और उसकी मां को इसकी सजा दी जाए। उन्होंने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है।

QuoteImage

मृतक की पहचान दविंदर सिंह के नाम से हुई। उसके भाई सोहन लाल की शिकायत पर खरड़ थाना पुलिस ने दविंदर सिंह की पत्नी निशा और सास सलोचना देवी पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि वे उससे पैसे और पैतृक जमीन अपने नाम करने की मांग कर रही थी।

वीडियो में दविंदर ने ये बातें कही…

  • सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में दविंदर ने कहा कि मैं जो भी कर रहा हूं, इसमें मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है। मेरे किसी दोस्त का भी कोई दोष नहीं है। इसमें दोष सिर्फ निशा का है, जो मेरी पत्नी थी, और दूसरी उसकी मां सलोचना देवी का है।
  • दविंदर ने कहा कि इन दोनों मां-बेटी ने मिलकर पता नहीं मेरे ऊपर कितने केस कर दिए। कभी रेप का केस, कभी दहेज का, कभी मारपीट का। मैं बहुत परेशान हो चुका हूं और अब तंग आकर अपनी जिंदगी को गुडबाय कहने जा रहा हूं। मैं अब और नहीं जी पाऊंगा।
  • दविंदर ने कहा कि मैं यह लेकर आया था, कनक वाली गोलियां मेरे पास हैं। मैं इन्हें खा लूंगा और अपनी जिंदगी समाप्त कर लूंगा। इसमें कोई मेरे मां-बाप को दोष न दे। मेरे मां-बाप ने भी बहुत पैसा खर्च किया है, बहुत ज़्यादा।
  • दविंदर ने कहा कि अब वे भी दुखी हो चुके हैं। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। हम इतने सक्षम नहीं हैं कि पैसे ही देते जाएं। इतनी मांगें कहां से पूरी करेंगे? कोई ठीक से फैसला नहीं कराता। कभी सही तरीके से फैसला नहीं हुआ।
  • दविंदर ने कहा कि मैं यह अपने पूरे होश-हवास में कर रहा हूं, क्योंकि अब मुझसे और जिया नहीं जा रहा। मुझे इंसाफ दिया जाए। निशा और सलोचना देवी को उनके किए की उचित सजा दी जाए।
  • दविंदर ने कहा कि जो धंधा इन्होंने चला रखा है, यह शायद मेरे साथ ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों के साथ भी करते हैं। शादी करवाते हैं और बाद में पैसे ले लेते हैं, पैसों की मांग करते हैं। हम कहां से पैसे दें?
  • दविंदर ने कहा कि मेरी शादी 19 अक्टूबर 2020 को हुई थी। सातवां साल लग गया है। मेरे ऊपर रेप का केस हुआ, जिसमें मैं बरी हुआ। फिर दहेज के केस हो गए, मारपीट के केस हो गए। और मैं कितना कुछ बताऊं…।

कार में बेहोश मिला दविंदर

भाई सोहन लाल ने कहा कि 27 सितंबर को दविंदर ने फोन कर बताया कि वह पत्नी और सास से परेशान होकर जान दे रहा है। परिजनों ने उसे केएफसी गोपाल स्वीट्स के सामने कार में बेहोश पाया। उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई ले जाया गया, 28 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 29 सितंबर को निशा रानी और सलोचना देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

युवती ने सुसाइड नोट छोड़कर फांसी लगाई, लिखा- भाभी ने घर तबाह कर दिया

फाजिल्का के अबोहर में घरेलू कलह के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी ने उसका घर तबाह कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *