![]()
हांसी जिले में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार शाम एक हादसा हुआ। बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैंटर और रोडवेज बस टकरा गए। बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित रहे। शाम करीब 5 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हिसार जा रही थी। अचानक बेसहारा पशु सामने आने पर ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। पीछे से आ रहा कैंटर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया। फिर सिरसा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस भी कैंटर से भिड़ गई। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ लग गई। बस यात्रियों में हलचल मच गई। सूचना पर डायल-112 टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली, वाहनों और यात्रियों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने रोडवेज बस को आगे भेजा। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। हादसे की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ड्राइवर ने बेसहारा पशु बचाने के लिए ब्रेक लगाए थे।
Source link
हांसी में बेसहारा पशु को बचाने में 3 वाहन भिड़े:ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैंटर और रोडवेज बस की टक्कर, गाड़ी में 70 यात्री सवार थे
