![]()
जयपुर में सोडाला से गुर्जर की थड़ी के बीच न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने की जेडीए की कार्रवाई से प्रभावित स्थानीय निवासी कोर्ट पहुंच गए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जेडीए की ओर से इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने अदालत में अपनी बात रखी है। प्रभावित लोगों ने हाईकोर्ट में पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया हैं। जिस पर आज मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने जेडीए को प्रभावितों की पक्षकार बनने की अर्जी का जवाब देने के लिए कहा। अदालत ने यह निर्देश सुरेश चंद रावत और अन्य की जनहित याचिका पर दिए। जनहित याचिका पर पूर्व में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जेडीए को 2.4 किलोमीटर दूरी में 100 फीट चौड़ी सड़क सहित स्थानीय विश्वा नगर की 30 फीट चौड़ी रोड पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग दो महीने में हटाने के निर्देश दिए थे। जेडीए ने कहा- 210 लोगों को नोटिस दिए आज सुनवाई के दौरान जेडीए की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अभी तक 210 लोगों को धारा 72 का नोटिस दे दिया है और जैसे-जैसे उनका जवाब आ रहा है उसका परीक्षण करवाया जा रहा है। इसके अलावा कार्रवाई के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। अदालत ने जेडीए का पक्ष सुनने के बाद उसे पक्षकार बनने वाली अर्जी का जवाब देने के लिए कहा। जनहित याचिका में कहा गया था कि मास्टर प्लान में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक की सड़क की चौड़ाई 100 फुट है। न्यू सांगानेर रोड पर स्थित विश्वा नगर में 30 फुट सड़क बताई है। लेकिन अतिक्रमण और अवैध पार्किग के चलते सड़क की चौड़ाई केवल 20 फुट ही रह गई है। वहीं न्यू सांगानेर रोड की सोडाला से गुर्जर की थड़ी वाली सड़क की चौड़ाई अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के चलते सिमट गई है। इसलिए मास्टर प्लान के अनुसार, सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक की सड़क और स्थानीय कॉलोनी की सड़क से अतिक्रमण और अवैध पार्किग हटवाई जाए। 90 साल से यहीं रह रहे स्थानीय निवासियों ने हाईकोर्ट में पक्षकार बनने का प्रार्थना पत्र लगाकर कहा कि हमारी पीढ़िया पिछले 90 सालों से यही रह रही हैं। 100 फीट की सड़क की जद में किसी का दो मंजिला पूरा मकान आ रहा हैं। किसी के पास केवल एक इंच जमीन बच रही हैं। इस कार्रवाई से परिवार की रोटी और छत दोनों छिनने की नौबत आ गई हैं। बता दे कि जेडीए द्वारा मौके पर डिमार्केशन की कार्रवाई का भी लोगों ने विरोध किया था। ———– ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में जेडीए की डिमार्केशन के विरोध में उतरे लोग:न्यू सांगानेर रोड पर पुलिस से बहस, विधायक बोले- जनता की बात सुनी जाए जयपुर के न्यू सांगानेर रोड को 160 फीट चौड़ा करने के लिए जेडीए की ओर से शुरू की गई डिमार्केशन कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। रविवार को स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मिलकर सरकार और प्रशासन की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। (पूरी खबर पढ़ें…)
Source link
JDA की कार्रवाई से प्रभावित स्थानीय निवासी पहुंचे कोर्ट:हाईकोर्ट के निर्देश पर सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक हटाए जा रहे अतिक्रमण
