![]()
पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। मामले में जनहित याचिका दायर कर पूरे घटनाक्रम की जांच CBI से कराने की मांग की गई है। याचिका को मंगलवार को तत्काल सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की बेंच के सामने पेश किया गया था। बेंच ने मामले की सुनवाई बुधवार को करने पर सहमति जताई थी। अब आज कोर्ट याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट गौरव चोपड़ा ने एडवोकेट अर्जुन श्योराण के साथ कोर्ट को बताया था कि यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसा के दौरान कथित तौर पर दंगा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुईं। याचिका में पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए हाईकोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। याचिका में हिंसा से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच CBI से कराने की मांग की गई है। अब बुधवार की सुनवाई में हाईकोर्ट इस मामले में याचिकाकर्ता की दलीलें सुनेगा। ऐसी घटना होने की निर्णायक पुष्टि नहीं रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की सूचना सामने आने के बाद छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया था। कैंपस में हिंसा भड़क गई। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया है। हालांकि, अब तक जांच में ऐसी घटना होने की निर्णायक पुष्टि नहीं हुई है। संपत्ति को नुकसान और दुकानों में लूटपाट का आरोप याचिका में आरोप लगाया गया है कि हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में बड़े स्तर पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। विभिन्न दुकानों में लूटपाट और आगजनी किए जाने की बात भी सामने आई है। याचिकाकर्ता ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग की है। हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 28 सितंबर से कक्षाओं और अन्य अकादमिक गतिविधियों को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। दो दिन 22 घंटे जमकर बवाल हुआ बता दें कि, LPU में 26 और 27 सिंतबर को 22 घंटे जमकर बवाल हुआ। यूनिवर्सिटी में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। यूनिवर्सिटी के भीतर बना यूनिमॉल लूट लिया गया। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे 18 घंटे बंद रहा।
Source link
हाईकोर्ट में LPU हिंसा मामले में आज सुनवाई:CBI जांच की मांग, जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई
