![]()
छत्तीसगढ़ में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। आज (30 सितंबर) प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक भी ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश कम होने से कुछ इलाकों में दिन के समय धूप और उमस का असर बना रह सकता है। वहीं, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से ठंडक महसूस होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम सिस्टम का असर नहीं है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 34°C दर्ज किया गया। वहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सबसे कम तापमान 19°C रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में आज साफ रहेगा मौसम राजधानी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर बाद कुछ समय के लिए हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। बारिश के आसार फिलहाल कम हैं। दिन का तापमान करीब 33°C और रात का तापमान 24°C के आसपास रह सकता है। बीते दिन रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया था। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34°C रिकॉर्ड हुआ। रात में इन इलाकों में ज्यादा ठंडक मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे कम तापमान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 19°C दर्ज हुआ। इसके बाद कोरिया में 19.9°C तापमान रहा। इसके अलावा बलरामपुर में 20.1°C, सूरजपुर में 20.9°C, जशपुर में 21.9°C और सरगुजा में 20.4°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यानी उत्तरी जिलों में रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20-24°C के बीच बिलासपुर में 24.2°C, कोरबा में 24.2°C, रायगढ़ में 24.3°C, जांजगीर-चांपा में 24.3°C और बलौदाबाजार में 24.1°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बस्तर संभाग में भी रात का तापमान 23°C के आसपास बना हुआ है। जगदलपुर में करीब 23.5°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बारिश की गतिविधि सीमित रहेगी। सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बारिश कम होने और आसमान साफ रहने से दिन में गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं, उत्तरी जिलों में रात और सुबह के समय तापमान कम रहने से हल्की ठंडक बढ़ सकती है।
Source link
छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिन बारिश पर ब्रेक:रात में बढ़ेगी ठंड, सरगुजा-बस्तर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार
